Thar पोस्ट। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के कालुमोदी बाड़े के नजदीक प्रताप बस्ती के सामने खुले नाले में आज 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के हाजी जाकिर, राजकुमार खडगावत, मोहम्मद जुनेद खां, खिदमतगार सोसायटी से सोयब, नसीम सहित ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। मौके पर नया शहर पुलिस को सूचना दी। इस व्यक्ति के जेब में मिलें आधार कार्ड से पहचान ओमप्रकाश मेहरा, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर निवासी के रूप में हुई है। व्यक्ति के परिवार जनों को पहचानने एवं सुचना देने में रामदयाल राजपुरोहित का सहयोग रहा।