Thar पोस्ट। सूबे की नई मुख्यमंत्री महिला होगी। अनिता भदेल को ताज मिल सकता है।राजस्थान में बीजेपी मुख्यमंत्री का नाम तय करनेवाली है। शाम 4 बजे से जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ समेत कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। भीतरखाने के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी राजस्थान में किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है। इस क्रम में अनिता भदेल का सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक में अनिता भदेल के नाम पर सहमति बन सकती है। भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा 115 विधायकों में कोई भी सीएम बन सकता है, महिला भी बन सकती है। हमारे पास कई सशक्त महिला विधायक हैं। जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि वसुंधरा राजे ने मुझे कॉल किया था और उनसे वार्ता हुई है। वहीं,राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “आज विधायक दल की बैठक है। पर्यवेक्षक आज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और शाम 5 बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।