ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 4 राजस्थान में आज तय होगा मुख्यमंत्री, महिला वर्ग से होगा नया सीएम? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। राजनीतिक उठापटक के बीच आज शाम 4 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से जिस तरह चौंकाने वाले नाम आए हैं उसने राजस्थान में कयासों की हवाओं को तेज कर दिया है। जानकारों की माने तो दोनों राज्यों में आदिवासी और पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री आने के बाद राजस्थान में अब सामान्य वर्ग या महिला वर्ग से नाम चुने जाने के आसार बन रहे हैं। दोपहर 4 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में भाजपा के तीनों पर्यवेक्षक (राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय) नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बातचीत करेंगे। ऐसी चर्चा है कि इस बार दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। विधायक दल से बाहर सीएम चुने जाने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों की लिस्ट में वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्निनी वैष्णव, सीपी जोशी, ओम माथुर समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। भाजपा ने सभी विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राजधानी में  ही मौजूद रहें। साथ ही खबर यह भी है कि भाजपा ने निर्दलीय विधायकों को भी जयपुर में ही रहने के लिए कहा है। कुछ निर्दलीयों से नई सरकार को पूर्ण समर्थन दिए जाने से संबंधित शपथ पत्र भी भरवाए गए हैं।


Share This News