ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20231207 092312 विदेशी पर्यटक ने भारत में ऑटो चलाना शुरू किया, कहा -ठगी से था परेशान Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट। पर्यटन के लिहाज से भारत एक समृद्ध देश है। अनेक देशों से पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। भारत में लाल किला, इंडिया गेट, ताजमहल, चारमीनार समेत राजस्थान की संस्कृति किले। ना जाने कितनी ही ऐसी जगहे हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है। लेकिन कई बार ऐसा उदाहरण देखने को मिलता है जहां लोग अंग्रेजों से किसी भी सर्विस या सामान के बदले उनसे ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं। कई बार पर्यटक भी इसकी शिकायत करते है। अगर कोई पूछता है कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तो लोग बोलते हैं कि अंग्रेजों ने हमें कई सालों तक लूटा है, अब हमारी बारी है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अंग्रेज ऑटो चलाता हुआ नजर आता है। पूछने पर इसके पीछे की कहानी भी बताता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स देखता है कि कोई अंग्रेज ऑटो चलाता हुआ नजर आ रहा है। उससे वीडियो बनाने वाला बंदा पूछता है कि वह ऑटो क्यों चला रहा है? इसका जवाब देते हुए वह हिंदी में बोलता है कि पहले मुझे ऑटो वालों ने बहुत ठगा है। इसके बाद मैंने सोचा कि मैं खुद ऑटो ले लेता हूं फिर मुझे कोई बेवकूफ नहीं बना पाएगा।


Share This News