Thar पोस्ट, न्यूज। चुनाव जीतने के बाद राजस्थान में सीएम पद उम्मीदवार को लेकर चर्चा जोरों पर है। मीडिया पर खबरें भी वायरल हो रही है। राजस्थान सीएम पद की रेस में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, सीपी जोशी और महंत बालक नाथ नाम आगे चल रहे हैं।महंत बालकनाथ के नाम की चर्चा ने देश में सनसनी मचा रखी है। जानकारी दे दें कि महंत बालकनाथ की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से की जाती है। बाबा बालकनाथ के तेवर भी योगी जैसे हैं इसलिए लोग उन्हें राजस्थान का योगी कहते हैं। महंत बालकनाथ का जन्म 16 अप्रैल 1984 को अलवर जिले के बहरोड़ तहसील के एक गांव कोहराना में हुआ था। इनके पिता का नाम सुभाष यादव है, जो पेशे से किसान थे। सुभाष यादव एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, वे नीमराना के बाबा केदारनाथ की सेवा करते थे। अपने पिता की तरह महंत बालकनाथ में भी धार्मिक प्रवृत्ति बचपन से ही थी, इसलिए उन्होंने साढ़े 6 वर्ष की अल्प आयु में ही संन्यास ले लिया था। महंत बालक नाथ वर्तमान समय में अलवर के सांसद है और बाबा मस्तनाथ आश्रम के महंत हैं। अगर इनकी शिक्षा की बात करें तो बाबा बालकनाथ ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को 12वीं पास बताया है।