ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
FB IMG 1701612265129 बीजेपी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद, सीएम गहलोत ने सौंपा इस्तीफा, ये मन्त्री व विधायक हारे, बीजेपी में जश्न Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20231203 193855 बीजेपी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद, सीएम गहलोत ने सौंपा इस्तीफा, ये मन्त्री व विधायक हारे, बीजेपी में जश्न Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20231203 193724 बीजेपी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद, सीएम गहलोत ने सौंपा इस्तीफा, ये मन्त्री व विधायक हारे, बीजेपी में जश्न Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिले स्पष्ट बहुमत और कांग्रेस की हार के बाद अशोक गहलोत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। शाम करीब सवा छह बजे गहलोत इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे। बीजेपी में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है, बीजेपी जल्द ही अपने पर्यवेक्षकों को दिल्ली से जयपुर भेजेगी।राजस्थान में जिन मंत्रियों की हार हुई है उनमें बीडी कल्ला, परसादी लाल, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरिवास, राजेंद्र यादव, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, जाहिदा खान, शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, भजनलाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया और सुखराम विश्नोई।

ये विधायक हारे: चुनाव में रघु शर्मा, बाबूलाल नागर, वीरेंद्र चौधरी, कृष्णा पूनिया, वेद प्रकाश सोलंकी, गोपाल मीणा, ओमप्रकाश हुडला, महादेव सिंह-खंडेला, खुशवीर सिंह, संयम लोढ़ा-सिरोही, गंगादेवी, राजकुमार शर्मा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, इंद्रराज गुर्जर, नसीम अख्तर, मंजू देवी, विजय पाल मिर्धा, महेंद्र चौधरी, खुशवीर सिंह, मीना कंवर, मनीशा पंवार, रूपाराम, संयम लोढ़ा, प्रीति गजेंद्र शक्तावत, राजेंद्र सिंह बिधूड़ी और सीपी जोशी।

Thar पोस्ट बीकानेर। भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न जमकर थिरके कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाईयां सिद्धि कुमारी ,जेठानंद व्यास ने कार्यालय में कार्यकर्ताओ को दी बधाई। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है और बीकानेर शहर के विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिला कार्यालय में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कार्यकर्ताओ के साथ जीत का जश्न मनाया कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने डीजे की धुन पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ एक दूजे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा इस प्रचंड जीत का श्रेय हर कार्यकर्ता की मेहनत और बीकानेर की जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास ने कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार किया और बधाई दी।


Share This News