ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220805 172930 1 चुनाव : बीकानेर की इन सीटों पर गणित उलझा, पश्चिम सीट सर्वाधिक चर्चा में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मत की गणना से पहले सभी प्रत्याशी भले ही फुर्सत में है लेकिन उनके दिल की धड़कनें बढ़ी हुई है। इसका असर नींद पर भी होता है। कम या अधिक नींद लेने से अच्छे या बुरे सपने आते हैं। जीवन मे जीत-हार, उतार व चढ़ाव चलते रहते हैं यही जिंदगी है। बहरहाल, बीकानेर में मौसम का मिजाज कुछ बदल सा गया है। कोहरे का पहरा है और एग्जिट पोल ने पार्टी के आकाओं की धड़कनें बढ़ा दी है। राजनीति भी तेजी से गरमाने लगी है। इस बीच सभी की टकटकी एग्जिट पोल व सियासत के घाघ विशेषज्ञों व सट्टा बाजार पर टिकी हुई है। पूर्वानुमान के अनुसार मोटामोट बीकानेर की तीन सीट पर सभी की एक राय बन रही है। इनमें बीजेपी की राजस्थान की सबसे सुरक्षित सीट पूर्व के अलावा इस बार श्रीकोलायत व खाजूवाला सीट बीजेपी के खाते में जाते दिख रही है हालांकि यह केवल सट्टा बाजार व विशेषज्ञों का अनुमान है। असली तस्वीर 3 दिसंबर को ही साफ होगी। वहीं नोखा व लूनकरणसर सीट कांग्रेस के खाते में बताई जा रही है। हालांकि यहां भी उलटफेर संभव है। कुछ सियासी जानकार इन दो में से एक पर निर्दलीय की जीत बता रहे है। श्रीडूंगरगढ़ के लिए विशेषज्ञ तथा सट्टा बाजार माकपा के पक्ष में है। लेकिन यहां शुरू से कांग्रेस व बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कुछ जानकार इस सीट को कांग्रेस को दे रहे हैं। बीकानेर की सबसे चर्चित सीट पश्चिम का गणित पूरी तरह से उलझ सा गया है। वोटिंग के दिन से यहां माहौल गरम है। यहां सट्टा बाजार व चुनावी विशेषज्ञों के मत एक नज़र नहीं आ रहे। जहाँ सट्टे के सौदागर पश्चिम सीट को बीजेपी को दे रहे है वहीं विशेषज्ञ यहां कांग्रेस की जीत बता रहे है। यहां दोनों ही पार्टियों में भीतरघात भी हुई थी, इसकी भी चर्चा है। इसके चलते पश्चिम में कांटे की टक्कर बनी हुई है। जीतेगा कौन ? इसका पता 3 दिसंबर को ही चलेगा। : जितेंद्र व्यास लखावत


Share This News