ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 71 आज से पलटेगा मौसम, अफगानिस्तान के विक्षोभ का असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान सहित उत्तर भारत के राज्यों में रविवार से मौसम बदल जायेगा। मौसम विभाग की माने तो अफगानिस्तान व ईरान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है राजस्थान चक्रवाती घेरे में है। इससे मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसके बाद बाद उत्तरी हवाएं चलेगी। जिससे तापमान तेज़ी से गिरेगा और सर्दी भी बढ़ेगी। सर्दी की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। कुछ दिन से दिन के तापमान बढ़ महसूस की जा रही थी, लेकिन अब ठंड बढऩा शुरु हो जाएगी। जिले सहित अंचल में मौसम का बड़ा बदलाव होगा। अभी 4-5 दिन से रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, तो वहीं दोपहर का तापमान 27.9 डिग्री बना हुआ है। रात का तापमान 16.6 डिग्री से 12.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 नवंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत राजस्थान के तटिय क्षेत्रों से हो गई है। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की तेजी व दोपहर में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होगी। बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। आज ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है। अभी मध्यप्रदेश के करीबी राज्यों में पूर्वी हवाओं का बहाव बना है। आज दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी हवाएं आपस में टकराएगी। जिससे एक वेदर सिस्टम डेवलप होगा। आज इसका असर ज्यादा होगा। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट है। 27 को सिस्टम कमजोर होगा, फिर भी बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। 28 के बाद उत्तरी हवाएं चलेगी। इसके बाद ठंड बढऩा शुरु हो जाएगी।


Share This News