ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 12 बीकानेर में आपसी रंजिश में एक की हत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आपसी रंजिश में एक जने की हत्या हो गई है। मतदान दिवस पर नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र का मामला है। बेरासर गांव निवासी 19 वर्षीय महेंद्र सारण पुत्र सहीराम जाट की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी कोई और नहीं बल्कि रिश्तेदार हैं। थानाधिकारी जसवीर कुमार के अनुसार मृतक के साथ परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। 25 नवंबर की रात सात बजे मृतक महेंद्र सीनियर सैकंडरी स्कूल से वोट देकर लौट रहा था। उसके साथ मनोज पुत्र बाबुलाल जाट, लालाराम पुत्र भोमाराम जाट, दानाराम पुत्र बालूराम जाट व रामचंद्र पुत्र कानाराम जाट था। सभी गांव के सरपंच हरीराम की गाड़ी में थे, जिसे रामचंद्र चला रहा था। महेंद्र ने मौत से पहले पीबीएम अस्पताल में पुलिस को दिए पर्चा बयान के अनुसार जब वह सिंजगुरू रोड़, रोही बेरासर पहुंचे, तभी सामने से कैंपर गाड़ी आई। आरोपियों ने कैंपर को महेंद्र की गाड़ी के सामने लगाकर टक्कर मारी। महेंद्र आदि ने गाड़ी रोकी तो कैंपर से देवीलाल, मुकनाराम उर्फ मुकेश, लिछमणराम पुत्र रामकिशन, हड़मान, सीताराम, अखाराम, जेठाराम, पवन, पुत्रगण अनाराम व काकड़ा निवासी मुकेश मेघवाल सहित दो तीन अन्य व्यक्ति उतरे। आरोपियों के पास लोहे की पाईप, बर्छी व लाठियां थी। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़े, फिर महेंद्र को बाहर निकाल कर रोड़ पर पटक दिया। उस पर लाठियों, पाईप व बर्छी से वार किए। बीच बचाव करने आए मनोज के साथ भी मारपीट की। बाद में अचेत महेंद्र को छोड़कर भाग गए। महेंद्र व मनोज को गांव वाले व परिवार वाले पीबीएम लेकर आए, जहां दौराने ईलाज महेंद्र की मृत्यु हो गई। थानाधिकारी के अनुसार मनोज भी घायल है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है


Share This News