ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230527 154542 70 राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, 2 बुजुर्गों की मौत, बीकानेर में जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास ने डाला वोट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20231125 WA0088 1 राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, 2 बुजुर्गों की मौत, बीकानेर में जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास ने डाला वोट Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20231125 WA0196 राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, 2 बुजुर्गों की मौत, बीकानेर में जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास ने डाला वोट Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20231125 WA0190 राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, 2 बुजुर्गों की मौत, बीकानेर में जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास ने डाला वोट Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20231125 WA0181 राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, 2 बुजुर्गों की मौत, बीकानेर में जिला कलेक्टर ने लिया जायजा, सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास ने डाला वोट Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राजस्थान में दोपहर एक बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हुआ। झालवाड़ और उदयपुर जिले में वोट डालने के लिए लाइन में लगे दो बुजुर्गों मौत हो गई। उदयपुर ग्रामीण के एक पोलिंग बूथ पर 69 साल के बुजुर्ग ने लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया। झालावाड़ के मोलक्या कला के मतदान केंद्र पर लाइन में लगे 70 साल के बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है, दोनों बुजुर्गों की हार्ट अटैक से मौत हो हुई है। बीकानेर में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण। जिला निर्वाचन अधिकारी सैनिक कल्याण गृह ,सोफिया स्कूल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला परिषद में कार्यरत स्वीप वार रूम का भी निरीक्षण किया। बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी व पश्चिम से जेठानंद व्यास ने वोट डाला। इससे पहले आज बीकानेर में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डाला वोट। डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने अपनी धर्मपत्नी शिवकुमारी कल्ला के साथ किया मतदान। यशपाल गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी प्रेमलता गहलोत के साथ डाला वोट। बीकानेर महापौर सुशीला कंवर के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने भी दिया वोट।


Share This News