Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। डोर टू डोर जनसंपर्क के तहत बीकानेर पूर्व से उम्मीदवार यशपाल गहलोत ने जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा। एक ओर चुनाव के लिए वोटिंग का दिन करीब आता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अब तक पहुंच नहीं पाने का मलाल भी यशपाल को सता रहा है। बावजूद इसके ना भूख की चिंता और ना प्यास की फिक्र, दिल में है तो बस एक ही जज्बा, जनता को वो कर दिखाना है जो आस मुझसे लगाए हुए है।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि यशपाल गहलोत ने घड़सीसर रोड स्थित शिवा बस्ती और सूर्य नगर, लोहार कॉलोनी, पुराना बस स्टेण्ड गंगाशहर में किया। जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है। यहां दुर्भाग्य यह रहा कि जिस सोच के साथ इस क्षेत्र का विकास होना था, वह हो नहीं पाया। इसकी वजह आप सब जानते हैं। लेकिन अब भी कोई देर नहीं हुई है। यशपाल गहलोत ने फड़बाजार वाल्मीकि बस्ती, शिव पार्क टैरेसा स्कूल के सामने खतुरिया कॉलोनी, सुरजपुरा, समतानगर, अमरसिंह पुरा लाल क्वार्टर, जसोलाई कमला कॉलोनी चिल्ला पहुंचकर जनसंपर्क किया।युवा साथियों के जोशीले नारे जनसंपर्क को और भी सार्थकता प्रदान कर रहे हैं।