Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। काँग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है भाजपा झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश मे अपराधियों व बलात्कारियों को सजा देने के बजाय उनकी पैरवी कर रही है बीजेपी। महिला आरक्षण की बात करते है लेकिन गंभीर अपराधियों को कोई सजा नही दी जा रही। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें है वहां अपराध का ग्राफ बढ़ा है। एक सवाल के जवाब में सुप्रिया ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र काँग्रेस के मेन्युफेस्टो की कॉपी मात्र है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग का ख़याल रखकर अनेक योजनाओं से घर घर लाभ पहुंचाया है जो भी अपराधी है उन्हें सजा दी जा रही है। हर वर्ग के लिए दीं कल्याणकारी योजनाएं। इस अवसर पर कांग्रेस संभाग मीडिया प्रभारी ऋतु चौधरी व अन्य नेता मौजूद रहे।