ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231122 232243 बीकानेर में कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान का मान झुकाने का काम किया है। महिला अत्याचार, पेपर लीक, भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग अपनी को हार को पक्का देखकर अफवाह फैला रहे थे कि मैं नोखा नहीं आ रहा हूं, लेकिन हम तो श्रीराम के भक्त है ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन ना जाई’ अपने वचन को पूरा करते हुए आज नोखा की धरा पर आया हूं। योगी आदित्यनाथ बुधवार को नोखा के राजकीय बाबा छोटूनाथ स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल विश्नोई के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। योगी की चुनावी सभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया।


Share This News