ताजा खबरे
खतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीप
IMG 20230527 154542 65 बीकानेर में विदेशी पर्यटक की मौत Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पोलैंड से भारत घूमने आए एक पर्यटक मौत हो गई। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई गई है। पौलेंड से 28 पर्यटकों का दल 13 नवंबर को भारत घूमने आया था। दिल्ली, आगरा, जयपुर के बाद 19 नवंबर को पर्यटक बीकानेर पहुंचे और यहां लालगढ़ पैलेस में रुके थे। सोमवार को सुबह कार्डिस याकूब विक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ी। उसकी पत्नी और अन्य साथी इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। ट्रैवल एजेंसी के प्रतिनिधि मयूर मांगलिया की ओर से बीछवाल थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी भी उसके साथ आई है। उनकी ओर से शव को पौलेंड ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। बीछवाल थाना पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोलैंड भेज दिया जाएगा।


Share This News