ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231119 WA0312 खाजूवाला में दिव्यांग मतदाताओं को किया गया सम्मानित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खाजूवाला में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सतरंगी सप्ताह के चतुर्थ दिन ‘हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम, सभी दिव्यांग शत प्रतिशत मतदान करेंगे’ मुहिम के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम समाज कल्याण छात्रावास में आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के 4 हजार 230 दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया गया।

सतरंगी सप्ताह के चतुर्थ दिन दिव्यांगों द्वारा रंगोली सजाई गई तथा ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संत कुमार मीणा ने बताया कि दिव्यांग मतदाता शत प्रतिशत मतदान करें, इसके लिए मतदान केंद्र पर ट्राई साइकिल तथा घर से मतदान केंद्र तक आने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। मतदान करने के लिए बूथ पर ट्राई साइकिल के साथ मतदान सहायक की व्यवस्था की गई है। अधिशासी अधिकारी सपना सोनी ने दिव्यांगों को सक्षम अप के बारे में जानकारी देते हुए सभी के मोबाइल में सक्षम ऐप डाउनलोड करवाया।
तहसीलदार हरदीप सिंह ने बताया कि 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।


Share This News