shami 1700055228 ऐसा क्या हुआ कि देश में अचानक छूटने लगे पटाखे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देशभर में आज रात अचानक पटाखे छूटने लगे। दरअसल भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल जीत लिया है। मोहम्मद शमी ने पासा पलट दिया। मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। टीम इंडिया ने 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट 397 रन बनाए। विराट कोहली ने करियर की 50वीं वनडे सेंचुरी जमाते हुए 117 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए।


Share This News