IMG 20230527 154542 50 10वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 10वीं में पढने वाली छात्रा ने बागला जिला अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल लाए थे जहां उसने टॉयलेट जाने की बात कही थी। परिजन जब उसे शौचालय ले गए तो वहीं उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म लेते ही बच्ची टॉयलेट शीट में फंस गई जिसे बहुत मुश्किल से बाहहर निकाला गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। छात्रा नाबालिग है और जब वह नौ साल की थी तब से वह अपने ननिहाल मथुरा में रहती थी। वहीं वह 10वीं क्लास में पढा़ई कर रही थी। इस साल वह हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली है। सबसे हैरानी की बात है कि उसे या उसके परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता ही नहीं था। उसने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लड़की की हालत देखकर डॉक्टर व स्टाफ कुछ समझ नहीं सके। वहां लड़की ने कुछ देर बाद शौचालय जाने की बात की जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। 

जब प्रसव के दौरान पैदा हुई नवजात बच्ची शौचालय की शीट में फंस गई तो वहां मौजूद छात्रा और उसकी मां उसे छोड़कर भागने लगी। अस्पताल के एक स्टाफ की नजर उन पर पड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। कहा जा रहा है कि अब दोनों स्वस्थ हैं। छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं उसका पड़ोस के एक युवक से नजदीकी संबंध बन गया। लड़की को पता भी नहीं चला कि वह गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस लड़के से उनकी बेटी के नजदीकी संबंध हैं, वह भी 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। लड़की के परिजन चाहते हैं कि दोनों की शादी हो जाए। अब लड़का किसी का फोन नही उठा रहा है। 


Share This News