ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20220712 222522 5 बीकानेर में 3 दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तीन दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 38 जुआरियों को दबोचा है। इनसे हजारों रुपए बरामद भी किए गए। बीकानेर में दीपावली के नाम पर जगह-जगह जुए की जाजम बिछ जाती है। दीपावली से भाईदूज तक ज्‍यादा खेला जाता है। बीकानेर में चौबीस घंटे के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने लक्ष्‍मीनाथजी मंदिर क्षेत्र में जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए तीन जुआरी दबोचे। इनसे 2520 रुपए बरामद किए गए। इसी तरह नयाशहर थाना पुलिस ने प्रताप बस्‍ती, सियारामजी गुफा क्षेत्र में 13 जुआरी पकड़े तथा इनसे 39 हजार 420 रुपए बरामद किए। मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने नरसिंह सागर तालाब, सर्वोदय बस्‍ती क्षेत्र में छह जुआरी पकड़े तथा 16 हजार 350 रुपए बरामद किए। गंगाशहर थाना पुलिस ने 16 जुआरी पकड़ कर उनसे 70 हजार 640 रुपए बरामद किए।


Share This News