ताजा खबरे
बीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगी
IMG 20220712 222522 5 बीकानेर में 3 दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर तीन दर्जन से अधिक जुआरी पकड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 38 जुआरियों को दबोचा है। इनसे हजारों रुपए बरामद भी किए गए। बीकानेर में दीपावली के नाम पर जगह-जगह जुए की जाजम बिछ जाती है। दीपावली से भाईदूज तक ज्‍यादा खेला जाता है। बीकानेर में चौबीस घंटे के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने लक्ष्‍मीनाथजी मंदिर क्षेत्र में जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए तीन जुआरी दबोचे। इनसे 2520 रुपए बरामद किए गए। इसी तरह नयाशहर थाना पुलिस ने प्रताप बस्‍ती, सियारामजी गुफा क्षेत्र में 13 जुआरी पकड़े तथा इनसे 39 हजार 420 रुपए बरामद किए। मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने नरसिंह सागर तालाब, सर्वोदय बस्‍ती क्षेत्र में छह जुआरी पकड़े तथा 16 हजार 350 रुपए बरामद किए। गंगाशहर थाना पुलिस ने 16 जुआरी पकड़ कर उनसे 70 हजार 640 रुपए बरामद किए।


Share This News