ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 47 सुरंग में फंसे 40 जनों को भेजे भोजन पैकेट्स Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। अभी भी 40 जनों की जिंदगी टनल में फंसी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है। इस यमुनोत्री हाईवे पर बन रही इस टनल से मलबा हटाने का काम जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक कोई अच्छी खबर आ सकती है, रेस्क्यू टीम सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंच सकती है। टनल के अंदर 60 मीटर के दायरे में जो मलबा भरा हुआ था उसमें से बीस मीटर मलबा हटा लिया गया है। चालीस मीटर का बचा हुआ मलबा भी आज देर शाम तक हटाया जा सकता है। वॉकी-टॉकी के जरिए टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हो चुका है। मजदूरों ने बताया है कि वो सुरक्षित हैं।

वॉकी-टॉकी के जरिए टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हो चुका है। मजदूरों ने बताया है कि वो सुरक्षित हैं। मजदूरों को खाने के पैकेट पाइप के जरिये भेजे जा रहे हैं। ये पाइप टनल के अंदर पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई थी अब ये फूड पैकेट भेजने के काम आ रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए मजदूरों से कम्युनिकेशन स्थापित करने का काम भी लिया जा रहा है। पहले टनल में फंसे मजदूर तक संदेश भेजने के लिए कागज पर लिखे संदेश की पर्ची पाइप लाइन के जरिए भेजी गई थी बाद में खाने के लिए चने के पैकेट भी इसी पाइपलाइन के जरिए भेजे गए। इन श्रमिकों को आज शाम या अगले दिन सुबह बाहर निकाले जाने की उम्मीद है।


Share This News