ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231030 WA0274 प्रत्याशियों को तीन बार रखना होगा चुनाव खर्च का ब्यौरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधानसभा आम चुनाव के तहत उम्मीदवारों को अपना चुनाव खर्च का ब्यौरा व्यय पर्यवेक्षक के समक्ष तीन बार प्रस्तुत करना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि उम्मीदवार अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा 15 नवंबर , 20 नवंबर तथा 23 नवंबर को नगर विकास न्यास स्थित कक्ष में व्यय पर्यवेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

आमजन मिलकर प्रस्तुत कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि आमजन आचार संहिता उल्लंघन, चुनाव से संबंधित अन्य प्रकार की शिकायत के लिए व्यय पर्यवेक्षकों से मिल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बीकानेर पूर्व एवं कोलायत व्यय पर्यवेक्षक किरण डी सर्किट हाउस में कमरा नंबर 103 में ठहरे हैं। इनका मोबाइल नंबर 89255 15014 है।
खाजूवाला एवं बीकानेर पश्चिम व्यय पर्यवेक्षक भरत रामचंद्र आन्धले सर्किट हाउस में कमरा संख्या में 203 ठहरे हैं। इनका मोबाइल नंबर 9834 100 504 है। लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र से व्यय पर्यवेक्षक सुरेश ए सर्किट हाउस के कमरा नंबर 202 में रुके हैं। इनका मोबाइल नंबर 6363 911 072 है।
व्यय पर्यवेक्षकों से आमजन निर्वाचन व्यय सीमा उल्लंघन, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व चुनाव प्रकिया के संबंध में किसी भी शिकायत के लिए प्रातः 9 से 10 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।


Share This News