ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231108 WA0114 मेहंदी रचाकर की मतदान की अपील, युवतियों में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान की अपील,मतदान के महत्व को समझने,समझाने व लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने चुनाव आयोग, मतदान की उम्र, मतदान की दिनांक, अधिकतम मतदान, मेरा वोट मेरा अधिकार, मतदान व युवा शक्ति,राष्ट्र उत्थान व मतदान जैसे स्लोगन अपने अपने हाथों पर लिखे। प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र पुरोहित ने स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभागियों को न केवल मतदान का प्रयोग करने वरन प्रतिभागियों को अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने की सलाह दी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के लिए संवेदनशील बनाना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तृप्ति स्वामी,द्वितीय स्थान अंशुन भादू व नीलू राजपुरोहित तथा तृतीय स्थान पलक राजपुरोहित व नीलम स्वामी ने प्राप्त किया। इसका संयोजन प्रभारी प्रो. साधना भंडारी ने किया व निर्णायक की भूमिका प्रो.सुमित्रा चारण व प्रो. मैना निर्वाण ने निभाई।


Share This News