

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में मिलावट का गोरखधंधा अब गलियों तक पहुंच गया है। खाने की कोई भी सामग्री अब मिलावट से अछूती नहीं है। नकली घी व मावा स्टोर पर आज स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया बीकानेर में शहर में जगह-जगह सस्ता घी बिकने की जांच करने वाली टीम जब इनकी तहों तक पहुंचने लगी जगह-जगह घी बनाने के कारखाने सामने आने लगे। भीतरी परकोटे के झंवरों के चौक में एक घी की फैक्ट्री पर छापा मारा गया तो नामी ब्रांड के सैंपल फोल्डर मिलावट की सामग्री आदि मिले।
यहां कार्रवाई करने पहुंची टीम में राजस्थान के नोडल अधिकारी डा.एस.एन.धौलपुरिया, ज्वाइंट डायरेक्टर देवेन्द्र चौधरी, सीएमएचओ डा.मोहम्मद अबरार पंवार, फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा सहित कई अधिकारी शामिल हैं। टीम ने बीकानेर में बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले जांच की है। इसमे कमला कॉलोनी, मटका गली का इलाका भी शामिल है।
टीम में शामिल फूड एंड हैल्थ इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा का कहना है, कलर, एसेंस सहित कई चीजें मिली हैं। जल्द नतीजे सामने आएंगे।










