Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मुक्ताप्रसाद थाने में रामपुरा बस्ती निवासी देवीसिंह ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि यह घटना गली नम्बर 2 रामपुरा बस्ती में 7 नवम्बी की दोपहर एक बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि घर के सदस्य बाहर काम कर रहे थे। जब अंदर आकर देखा तो उसका 27 वर्षीय भाई भवानी सिंह फांसी के फंदे पर झूलता दिखा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर में चोरी : बीकानेर में चोर अब मन्दिरों को भी नहीं बक्श रहे। धरणीधर रोड स्थित बाबा रामदेव मन्दिर में चाँदी के छत्र हुए चोरी।इस मन्दिर में पहले भी दो बार हो चुकी है चोरी। हालांकि मन्दिर में लगे सीसीटीवी में क़ैद हुई चोरी की घटना। पुलिस कर रही पड़ताल।