ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 21 बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर दो प्रत्याशियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए सोमवार को नामांकन भरने पहुंचे दो प्रत्याशियों द्वारा बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की‌ गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के लिए पहुंचे एक प्रत्याशी मोहम्मद शकील तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एडवोकेट मनोज विश्नोई द्वारा नामांकन के दौरान बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। दोनों प्रत्याशियों के इस कृत्य को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मानते हुए धारा 144 का उल्लंघन माना और धारा 188 के उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
रिटर्निग अधिकारी पश्चिम जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि प्रत्याशी द्वारा नामांकन के दौरान बिना किसी अनुमति के जुलूस निकाला गया, ढोल नगाड़े के साथ निकाले गए जुलूस के संबंध में पूर्व में सक्षम स्तर से कोई अनुमति नहीं ली गई। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की श्रेणी में मानकर धारा 188 के मामला दर्ज किया गया है।
बीकानेर पूर्व के रिटर्निंग अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बीकानेर पूर्व में आर एल पी प्रत्याशी मनोज बिश्नोई द्वारा भी नामांकन के दौरान बिना किसी अनुमति के जुलूस का आयोजन किया गया इसे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


Share This News