ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 18 500 करोड़ से अधिक जब्त, निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एजेंसियां सतर्क Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश में 500 करोड़ से अधिक जब्त किए जा चुके हैं। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा नौ अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक पांच सौ करोड़ रुपये मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। प्रदेश में गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान की गई जब्ती के मुकाबले अब तक 702% की बढ़ोतरी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 83 करोड़ 34 लाख रुपये की जब्ती के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर 30.52 करोड़ की जब्ती के साथ अलवर है। जोधपुर 20.96 करोड़ के साथ तीसरे, उदयपुर 20.38 करोड़ के साथ चौथे, नागौर 19 करोड़ 88 लाख रुपये के साथ पांचवें, बीकानेर 19.34 करोड़ के साथ छठवें, बूंदी 18.41 करोड़ के साथ सातवें, चित्तौड़गढ़  17.84 करोड़ के साथ आठवें, श्रीगंगानगर 17.79 करोड़ के साथ नौवें और भीलवाड़ा 17.07 करोड़ के साथ 10वें स्थान पर है।


Share This News