ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231105 WA0178 आकस्मिक निरीक्षण : शराब की दुकान का लाइसेंस 7 दिन के लिए किया निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

व्यय पर्यवेक्षक द्वारा औचक निरीक्षण में निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री पाए जाने पर एफआईआर दर्ज Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। निर्भीक और निष्पक्ष चुनाव संपादित करने के उद्देश्य से की जा रही विभिन्न कार्यवाहियों के तहत व्यय पर्यवेक्षक द्वारा रविवार को किए गए औचक निरीक्षण में रात 8 बजे के बाद सांगलपुरा स्थित एक शराब दुकान से शराब बिक्री पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस अगले 7 दिन के लिए निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र व्यय पर्यवेक्षक भरत रामचंद्र आन्धले द्वारा यह निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय के बाद भी दुकान पर साईड खिड़की से शराब की बिक्री पाई गई। इस पर व्यय पर्यवेक्षक ने आबकारी विभाग के दल को बुलाकर तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाते हुए तथा लाइसेंसी का अनुज्ञा पत्र 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
व्यय पर्यवेक्षक भरत रामचंद्र ने कहा कि नियमों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम आदमी भय मुक्त होकर मतदान कर सके इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।


Share This News