ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231105 140207 scaled बीजेपी ने जारी की सूची, कोलायत से प्रत्याशी बदला, अब अंशुमान होंगे प्रत्याशी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20231105 141037 बीजेपी ने जारी की सूची, कोलायत से प्रत्याशी बदला, अब अंशुमान होंगे प्रत्याशी Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। बीजेपी ने अपनी एक और सूची जारी कर दी है। बीकानेर में टिकट बदलकर अंशुमान सिंह को टिकट दिया है। पांचवीं सूची में पन्द्रह टिकटें फाइनल की गई है। कोलायत में बीजेपी का चेहरा अंशुमान सिंह भाटी होंगे। अंशुमान पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी के पौत्र तथा पूनम कंवर के पुत्र हैं। इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव, सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा, किशन पोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा, आदर्श नगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से डॉ के जी पालीवाल, पीपल्दा से प्रेम चंद गोचर, कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल व बारां अटरू से राधेश्याम बैरवा को टिकट दिया गया है। पार्टी ने पहले पूनम कंवर को टिकट दिया था। प्रदेश नेतृत्व को टिकट बदलने को लेकर लिखा था। उन्होंने स्वास्थ्य की प्रतिकूलता बताते हुए टिकट परिवर्तन की मांग की थी। अंशुमान सिंह को टिकट मिलते ही बरसलपुर हाउस के आगे समर्थक एकत्रित होने शुरू हो गए तथा स्वागत किया।


Share This News