ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231105 WA0151 बीकानेर : महाविद्यालयी विद्यार्थी सुन सकेंगे ऑनलाइन लेक्चर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय,बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित जी की प्रेरणा से सम्बद्ध महाविद्यालयों ने भी अपने महाविद्यालय स्मार्ट जोन विकसित कर विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेक्चर सुनने की सुविधा उपलब्ध कराना प्रारम्भ किया है।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा के अनुसार  कुलपति मनोज दीक्षित ने गीता को-एज्युकेशन शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय, घडसाना में ‘‘विद्यार्थी स्मार्ट जोन’’ का लोकार्पण किया। दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों के ऑनलाइन अध्ययन करने से उनके शैक्षणिक उन्नयन में प्रगति आएगी तथा वे विख्यात शिक्षाविदों के विचार भी अपने मूल स्थान पर बैठकर ही सुन सकेंगे। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से विश्वविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर कुलपति ने अन्य महाविद्यालयों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की सुविधा महाविद्यालय में स्थापित कर विद्यार्थी हित में पुनीत कार्य करे। इस अवसर पर कुलपति की धर्मपत्नी श्रीमती आरती दीक्षित, संकायाध्यक्ष विज्ञान एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल, संकायाध्यक्ष शिक्षा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सतपाल स्वामी, संस्थान की अध्यक्ष प्रो. सुमित्रा स्वामी, संरक्षक श्री प्रवीण अरोड़ा, घडसाना स्थिति महाविद्यालयोें के प्राचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

          


Share This News