ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20231104 WA0135 एमजीएसयू की डॉ॰ मेघना का अमरोहा में व्याख्यान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। औपनिवेशिक काल में अंग्रेजों ने शिक्षा क्षेत्र पर नियंत्रण कर देशज गुरुकुल शिक्षा पद्धति को नष्ट करने का प्रयास किया लेकिन ब्रिटिश काल में डीएवी आंदोलन ने देशज शिक्षा पद्धति के द्वारा राष्ट्रीयता को पुनः जागृत कर देश में राष्ट्रप्रेम का उद्घोष किया।
ये विचार एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्यूज़ीयम एंड डॉक्युमेंटेशन की डाइरेक्टर डॉ॰ मेघना शर्मा ने ऑनलाइन जुड़कर अमरोहा उत्तर प्रदेश के जगदीश शरण हिन्दू पीजी कॉलेज द्वारा 04 व 05 नवंबर के बीच आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिवस शनिवार को परिचर्चा सत्र में वक्ता के रूप में बोलते हुये व्यक्त किये।
राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय देशज शिक्षा व्यवस्था रहा जिसके प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के उपरांत आयोजित परिचर्चा में मंच पर डॉ॰ नरेश, डॉ॰ धर्मपाल, किसान ट्रस्ट नई दिल्ली के भोले शंकर शर्मा, जगदीश शरण हिन्दू कॉलेज के प्राचार्य प्रो॰ वीर विक्रम सिंह उपस्थित रहे। सत्र की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराज अग्रसेन कॉलेज के प्रो॰ मुकेश अग्रवाल ने की।
सत्र संचालन डॉ॰ अरविंद कुमार द्वारा किया गया तो मंच से धन्यवाद ज्ञापन संगोष्ठी संयोजक डॉ॰ अनुराग पांडे द्वारा दिया गया।


Share This News