ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230527 154542 12 बीकानेर में आज 27 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नाम निर्देशन पत्र भरने के छठे दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 27 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। ये है नाम

बीकानेर पश्चिम से सुरेश चंद्र ने निर्दलीय, शबनम बानो ने निर्दलीय, जेठानंद ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जेठानंद ने बीजेपी से शनिवार को भी दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।

बीकानेर पूर्व से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तीर्थ राम, नारायण सिंह, छैलू कंवर, केदारनाथ खत्री तथा हरी प्रकाश ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। यशपाल ने कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये ।पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी से भगवान सिंह प्रत्याशी तथा गोमती ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भीखाराम नाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, सुमन कंवर ओड ने निर्दलीय प्रत्याशी, तारा सिंह ओड निर्दलीय,प्रीति शर्मा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार विवेक माचरा ने आर एल टी पी प्रत्याशी ,पारसराम ने निर्दलीय तथा श्रवण सिंह पुन्दलसर ने अभिनव राजस्थान पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विश्वनाथ ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए ।इसी विधानसभा क्षेत्र में घनश्याम ने पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी प्रत्याशी के रूप में तथा सीताराम ने जन नायक जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।कोलायत विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में प्रताप राम ने पर्चा दाखिल किया। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में असंख्य समाज पार्टी से फूसाराम तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुशील कुमार ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। नोखा विधानसभा क्षेत्र से रामप्रताप, मोतीराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी प्रत्याशी के रूप में उमरदीन ने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।


Share This News