ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 बीकानेर : नहाते समय अश्लील वीडियो क्लिप बनाई, दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में नहाते समय की वीडियो क्लिप बना उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र मे दर्ज हुआ है। पीडि़ता के पिता ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में दी है। पीडि़ता छह माह पहले बीए की परीक्षा देने के लिए नोखा गई थी। जहां वह कमरा लेकर रह रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी की नहाते वक्त की अश्लील वीडियो क्लिप व अश्लील फोटो खींच लिए।

आरोप है कि अश्लील वीडियो क्लिप व फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। किंतु लोक लाज के चलते वह चुप रही। किंतु आरोपी बार-बार वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी बेटी को गलत संबंध बनाने के लिए ब्लैक मेल करता रहा। रिपोर्ट में बताया कि जब उसकी बेटी ने गलत संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो 25 अक्टूबर को आरोपी द्वारा उसकी बेटी के साथ गलत हरकत करने का फोटो आ गया। जिसके चलते एक जगह पर उसके रिश्ते की बात चल रही थी वह भी टूट गई तथा रिश्तेदारों व समाज में बदनामी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News