ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231103 WA0157 बीकानेर : <em>चौधरी कॉलोनी में 270 किलो संदिग्ध घी करवाया सीज</em><br><em>सत्तासर में 80 किलो टॉफी कार्रवाई नष्ट</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी स्थित एक सुपर स्टॉकिस्ट के यहां पड़े संदिग्ध 270 किलो घी को सीज करवाया है। वहीं दूसरे दल द्वारा सतासर और छतरगढ़ में कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि गंगा शहर की चौधरी कॉलोनी में स्थित मेसर्स करणी ट्रेडर्स सुपर स्टॉकिस्ट के यहां कार्यवाही के दौरान भूमि एवं नमित ब्रांड घी की पैकिंग पाई गई जिनकी मार्केट में आपूर्ति बहुत कम दाम पर की जा रही थी। इसे संदिग्ध मानते हुए उनके नमूने संग्रहित किए गए और लगभग 270 लीटर घी को सीज करवा दिया गया।

यह दोनों ब्रांड गांधीनगर गुजरात से सप्लाई हो रहे थे। इसी के साथ बिस्कुट के भी सैंपल लिया गया।

कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत व श्रवण कुमार वर्मा शामिल रहे।
दूसरे दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा द्वारा सत्तासर में एक गोदाम से 80 किलो एक्सपायर टॉफी चिन्हित की और मौके पर ही इसे नष्ट करवाया। दल द्वारा 181 टोल फ्री नंबर पर आई शिकायत के आधार पर छतरगढ़ में सरस डेयरी बूथ से दूध का सैंपल भी संग्रहित किया गया। डॉ अबरार ने बताया कि आमजन को शुद्ध खाद्य व मिठाइयां उपलब्ध हो इसके लिए कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेगी।


Share This News