ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230527 154542 8 चुनाव : रांका माने, बीजेपी का डैमेज कंट्रोल, सिद्धि का देंगे साथ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी ने बीकानेर पूर्व सीट पर डैमेज कंट्रोल कर लिया है। महावीर रांका अब सिद्धि कुमारी के समर्थन में आ गए है। इससे पहले रांका द्वारा शक्ति प्रदर्शन के बाद यहां त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन गए थे, लेकिन समीकरण फिर से बदले हैं। यहां बीजेपी व कांग्रेस में ही मुकाबला देखने को मिलेगा हालांकि रालोपा ने पूर्व से अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता महावीर रांका अब पार्टी हित में सिद्धि कुमारी का साथ देंगे। गुरुवार शाम से ही महावीर को मनाने के लिए सभी नेताओं ने अपने अपने स्तर पर प्रयास किए। सूत्रों की माने तो महावीर की बीजेपी के नेशनल लीडर से आगामी सरकार में बड़ा पद देने की बात भी हुई है। भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास आदि की उपस्थिति में रांका ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं। सिद्धि कुमारी के नाम की घोषणा होने पर ‘टीम- रांका’ ने विरोध जताया था। जूनागढ़ से कोटगेट तक पैदलमार्च करके शक्ति प्रदर्शन भी किया था। पिछ्ले दिनों हुई प्रेस कांफ्रेंस में भी बीजेपी देहात अध्यक्ष ने महावीर रांका के मामले को परिवार का मामला बताकर इसके जल्दी निराकरण की बात कर संकेत दे दिए थे।


Share This News