ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231009 160342 9 चुनाव : देर रात तक हुआ सूची का इंतजार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, इन सीटों पर जोरदार संघर्ष Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में इन दिनों चुनावी रंग दिखने के साथ राजनीतिक गर्माहट घुल रही है। हालांकि मौसम में गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। इस बीच बीकानेर की सभी विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों ने अपनी ताकत मतदाताओं को रिझाने व प्रचार प्रसार में झोंक दी है। वादे व दावे है। बीकानेर की सीटों की बात करें तो एक और तो नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जसनसम्पर्क के दौर चल रहे है तो दूसरी और किसे टिकट मिला और किसका कटा, इस पर भी मतदाताओं की टकटकी है। बीती देर रात भी बीकानेर में खूब माहौल बना। कांग्रेस की लिस्ट आने के इंतज़ार में लोग जागते रहे। बीकानेर पूरब से यशपाल गहलोत को टिकट मिलने की खबर के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता उमड़ पड़े। लेकिन बाद में लिस्ट रोक दी गई। ये है हॉट सीट लगातार…

बीकानेर में उम्मीदवार अब डोर टू डोर सम्पर्क में जुटे है। बीकानेर परकोटे में देर रात तक चुनावी माहौल गरमाया रहता है। पूरब में तीन बार विजयी रही सिद्धि कुमारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर संपर्क कर रही है। बीकानेर पूरब में पहली बार त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन रहे है। बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस से डॉ बी डी कल्ला व बीजेपी से जेठानंद व्यास ने अपनी ताकत जनसंपर्क में झोंक दी है। हालांकि यहां कांग्रेस के राजकुमार किराडू टिकट नहीं मिलने से बगावत के मूड में है। आम आदमी पार्टी के मनीष के अलावा मजदूर यूनियन की शबनम बानो सहित अन्य दलों से भी प्रत्याशी भी मैदान में है। पश्चिम में माहौल गरमाया हुआ है। नोखा में बीजेपी से बिहारी लाल बिश्नोई, विकास मंच से कन्हैया लाल झंवर व कांग्रेस से सुशीला डूडी ने जंसमार्क में ताकत झोंक दी है। बीकानेर की हॉट सीट कोलायत से कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं। बीजेपी ने यहां अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। लेकिन रालोपा से रेवंतराम पंवार मैदान में आने के बाद यहां जोरदार संघर्ष के आसार बन गए है।

खाजूवाला में कांग्रेस से गोविंदराम मेघवाल द्वारा, श्रीडूंगरगढ़ में बीजेपी के ताराचंद व कम्युनिस्ट पार्टी से गिरधारी माहिया व लूणकरणसर से बीजेपी के सुमित गोदारा व्यापक जनसंपर्क कर रहे है। इन सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किये है। इसके बीच बीकानेर की कलेक्टर कार्यालय परिसर में आगामी दिनों में प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए है। जगह जगह बेरिकेड्स लगाए गए हैं। ताकि वाहनों की भीड़ ना हो।


Share This News