ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231028 WA0305 चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निकाला फ्लैग मार्च Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पुलिस और बीएसएफ के जवान तथा प्रशासनिक अधिकारी रहे साथ
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल तथा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने शनिवार को बीएसएफ की तीनों कंपनियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर तथा आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके मद्देनजर यह मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी, जिससे आम मतदाताओं की किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि भयमुक्त और निष्पक्ष निर्वाचन पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गो तथा संवेदनशील मोहल्ले में ऐसे मार्च नियमित रूप से निकाले जाएंगे, जिससे समूची व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी साथ रहे।


Share This News