ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231026 194808 बीकानेर पश्चिम : डॉ. कल्ला व व्यास एक मंच पर दिखे, किराडू ने किया प्रेस संवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ ही बीकानेर में राजनीति गरमाने लगी है। बीकानेर की पश्चिम सीट हमेशा चर्चा में रही है। और इस सीट का भी अपना दिलचस्प इतिहास रहा है। बात चाहे चुनाव की हो या फिर होली व अन्य त्योहार की। परकोटे की तासीर ही कुछ अलग है। प्रत्येक पुरुष, महिला, बच्चे व बुजुर्ग इसमे रम जाते है। इन दिनों चुनाव के माहौल में चौक व गालियां रमती नज़र आ रही है। दीपावली भी नजदीक है। बात चुनाव की। यहाँ से किसका पलड़ा भारी है ? इसके लिए लोग सटोरियों के भाव पर भी चर्चा कर रहे हैं। देर रात तक चाय, कचौरी व खाने पीने की दुकाने भी खुली रहती है। कुल मिलाकर पश्चिम सीट का अपना अलग मिज़ाज है। इस बीच कांग्रेस के प्रत्याशी डा.बी.डी.कल्ला और भाजपा के प्रत्याशी जेठानंद व्यास एक ही मंच पर एक दिखे। इससे आमजन में उत्सुकता और बढ़ गई। यह अवसर था विश्वकर्मा सर्किल के उद्घाटन का। दोनों उम्मीदवार काफी देर साथ रहे। भगवान विश्वकर्मा के पूजन-आरती में भागीदारी निभाई। विचार भी रखे। लोगों की नजरें दोनों पर जमी रही। उधर, कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से खफा राजकुमार किराडू ने भी सुरदासनी बगेची में प्रेस संवाद रखा। इसमे किराडू ने तल्खी भरे अंदाज़ में कहा कि वे निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे।


Share This News