Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के महाजन पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नकदी व डोडा पोस्त पकड़ा है। एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां सोमवार को अर्जुनसर में एक कार से संदिग्ध साढ़े तीन लाख रुपए नकद जब्त किए। चालक से इस नकदी संबंधी ब्यौरा मांगा तो संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया, ऐसे में नकदी को जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई में 17 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई भी अर्जुनसर तिराहे पर की। जहां भादरा तहसील के विनोद बिश्नोई से 17 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।