ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 12 32 साल बाद पकड़ा गया प्रेमी, अब 5 बच्चों का पिता, गिरफ्तारी के पुलिस को बेचने पड़े पानी पताशे ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में एक विचित्र मामला सामने आया है। 30 साल की उम्र में एक विवाहिता को लेकर फरार हुआ प्रेमी 62 साल आयु में गिरफ्तार हुआ है। वह 32 साल तक नाम बदलकर फरारी काटता रहा। पुलिस के जवानों ने दूधवाला बनकर और पानी के पताशे का ठेला लगाकर उसके बारे में जानकारी जुटाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। अब वह पांच बच्चों का पिता भी है।

दरअसल यह मामला 1991 में सितंबर महीने का है। बूंदी जिले रहने वाला ओमप्रकाश उर्फ शम्भूदयाल 30 साल की उम्र में कोटा में रहने वाली एक विवाहिता को लेकर फरार हो गया था। वह अपने साथ विवाहिता के गहने और करीब 15 हजार रुपये भी ले गया। वह उक्त महिला के साथ रह। इसके बाद महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच सात दिन बाद महिला तो घर वापस आ गई, लेकिन आरोपी ओमप्रकाश का कुछ पता नहीं चला। आरोपी अपने गांव नीम खेड़ा भी नहीं आया। इसी बीच उसने शादी कर ली और नाम बदलकर पत्नी के साथ जयपुर में रहने लगा। शादी के बाद वह पांच बच्चों का पिता बना। कोर्ट ने आरोपी ओमप्रकाश को उदघोषित अपराधी घोषित किया और पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रख दिया। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया तो 32 साल पुराने केस में आरोपी ओमप्रकाश एक बार फिर पुलिस के रडार पर आ गया। पुलिस को आरोपी के गांव सूचना मिली कि वह जयपुर में नाम बदलकर रह रहा है। पुलिस की एक टीम जयपुर के लिए रवाना हुई और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस टीम के जवानों ने आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ने के लिए अपना हुलिया बदला। आरोपी जयपुर के जिस कनोत इलाके में रह रहा था वहां पुलिस के जवानों ने दूधवाला बनकर और पानी के पताशे का ठेला लगाकर उसके बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद नाम बदलकर रह रहे ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। पिछले 32 साल से वह यहां शंभुदयाल बनकर रह रहा था। आरोपी पांच बच्चों का पिता है। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी मजदूरी करते हैं।


Share This News