ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 10 विवाहिता से दुराचार, मारपीट कर घर से निकाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में रिलेशनशिप में रह रही एक विवाहिता से दुराचार व मारपीट कर घर से निकालने का मामला रविवार को थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बगसेऊ के महावीर के साथ शादी हुई थी। वहां पर भामटसर निवासी कैलाश पुत्र दुर्गाराम मेघवाल आया हुआ था और उससे जान-पहचान हो गई। दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। आरोपी कैलाश के बहला-फुसलाने से वह गांव जाकर उसके साथ रिलेनशिप में पति-पत्नी की तरह रहने लगी। उसके पिता ने शादी में सोने की रखड़ी, मंगलसूत्र, टॉप्स, चांदी की पायजेब सहित अन्य आभूषण दिए थे। उनको भी साथ ले गई। ये आभूषण कैलाश के पिता दुर्गाराम को संभलवा दिए। दोनों उसे ले जाने के कुछ समय बाद तंग-परेशान करते हुए उसके पिता से पांच लाख रुपए और लाने की मांग करने लगे। उसने अपने पिता के गरीब होने का हवाला देते हुए रुपए नहीं देने की मजबूरी बताई। दोनों आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे, तो उसने अपने पिता व भाई को इसके बारे में बताया, उन्होंने पंचायती कर उन्हें समझाया।एक दिन वह खेत में बनी ढाणी में थी, तो आरोपी दुर्गाराम आया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और इसके बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन अक्टूबर को आरोपियों ने उसके आभूषण अपने पास रखकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने परिवाजनों को आपबीती बताई।


Share This News