ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231020 WA0143 मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक :- जिला कलेक्टर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिले का प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करे इसके लिए उद्यमियों एवं व्यापारियों को आगे आकर जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपनी इकाइयों में कार्यरत बीकानेर के श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित कर जागरूकता के कार्यक्रम व प्रचार साधनों का उपयोग करना होगा। शत प्रतिशत मतदान मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करता है। यह शब्द जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा स्वीप कार्यक्रम अनुसार बनवाई गई प्रचार सामग्री के विमोचन के अवसर पर कहे । साथ ही कलाल ने बताया कि सभी कारोबारियों को कार्यरत कामगारों को जो विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान के हकदार है मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित करें। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि सभी उद्यमी एवं व्यवसायी जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की पालना करेंगे तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हेतु जागरूकता लाने में प्रशासन का सहयोग करेंगे | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि औद्योगिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से शत प्रतिशत मतदान संकल्प के साथ साथ शहर के विभिन्न चौराहों व औद्योगिक क्षेत्रों में पोस्टर व होर्डिंग लगवाकर प्रचार करवाया जाएगा। इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू भी उपस्थित हुए |


Share This News