ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220712 222522 10 बीकानेर : पत्नी को परेशान कर घर से निकालने का मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दहेज के लिये पत्नी को परेशान करने और पत्नी के सिर के बाल काटने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोलायत थाने में महिला के बाल काटकर उसे घर से बाहर निकालने का मामला महिला के भाई ने दर्ज कराया था। दो दिन पहले ही सांवताराम ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन के बाल उसी के पति अक्षय ने काट दिए और घर से बाहर निकाल लिया। आरोप है कि पति दहेज के लिए तंग परेशान करता है और आए दिन मारपीट करता हैं। 11 अक्टूबर को मारपीट की तथा बाल काट दिये एवं घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। एसपी तेजस्वनी गौतम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।महिला के पति अक्षय कुमार पुत्र राजेश उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड न. 9 कांजर बस्ती कोलायत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे अदालत में पेश करके जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। दो दिन में ही अक्षय का पता लगाने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। मामले में जांच अभी जारी है।


Share This News