ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231019 WA0114 भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के तत्वाधान में विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा ) के अनुसार बताया कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, कला, स्वर्णिम इतिहास, अध्यात्म, खेल, पौराणिक कथाएं, वैभवशाली अतीत इत्यादि से परिचित करवाने हेतु संपूर्ण भारतवर्ष में भारत विकास परिषद द्वारा प्रथम चरण में भारत को जानो लिखित परीक्षा, द्वितीय चरण में शाखा स्तरीय प्रश्न मंच, तृतीय स्तर पर प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच, चतुर्थ स्तर पर रीजनल स्तरीय प्रश्न मंच एवं अंतिम स्तर पर राष्ट्रीय प्रश्न मंच का आयोजन किया जाता है, जिसके विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रभारी रवि शंकर रंगा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया । श्वेता खत्री एवं ज्योति शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में रविंद्र नाथ पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक 190 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 150 अंक प्राप्त कर ए. एम. द्रोण पब्लिक स्कूल, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 140 अंक प्राप्त कर अधिशा अकादमी विद्यालय तृतीय स्थान पर रही ।

चंचल सांखला और रानी पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने में सभी स्कूलों के अध्यापकों व स्टाफ का सहयोग रहा। जिसमे अधिशा अकादमी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील जी यादव, रविंद्र स्कूल की प्रधानाध्यापिका रेनू जी खत्री और प्रशांत जी, ए. एम. द्रोण पब्लिक स्कूल, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के प्रधानाध्यापक प्रेम प्रकाश जी की सक्रिय भूमिका से ही भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा ।


Share This News