ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20231019 234353 हवा में अटकी 50 लोगों की जान Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट। हवा में अटकी 50 लोगों की जान।।भारत मे इन दिनों आयोजनों व मेलों की धूम शुरू हो चुकी है। रामलीला के लिये जगह-जगह पंडाल लगे हुए हैं। अनेक शहरों में मेले भी लगे हुए हैं। बुधवार रात को दिल्ली के नरेला में ऐसी ही एक मेले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नरेला में एक मेले में एक व्हील राउंड झूले ने काम करना बंद कर दिया। उस झूले पर कम से कम 50 लोग मौजूद थे। झुला रुकते ही इनकी जान पर आ बनी। मौके पर अफरा=तफरी का माहौल हो गया। यह लोग करीब आधे घंटे तक इसी झूले पर फंसे रहे। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है।तुरंत बार पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। यहां पुलिस और अन्य लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं इस बारे में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आयोजकों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।  


Share This News