IMG 20231014 221039 बीकानेर : कोटगेट इलाके के पास लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट इलाके में स्टेशन रोड के पास बिस्कुट वाली गली में थोड़ी देर पहले आग लग गई। हालांकि आग की वजह से किसी भी प्रकार के जनहानि की बात सामने नहीं आई है। लेकिन आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी रही। अभी तक फायर के कारणों का पता नहीं चला है। मौके पर लोगों ने जब चिंगारियाँ उठती हुई देखी तो फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुँची और बड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया। लोगों की जागरूकता की वजह से समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया। 


Share This News