IMG 20220712 222522 8 गाड़ी में डालकर ले जाने और मारपीट करने का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में पांचू पुलिस थाना इलाके में गाड़ी में डालकर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में भादला निवासी 33 वर्षीय रामदेव ने फुसराज, निर्मल, शिवलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भादला गांव व आरोपियों की ढ़ाणी में 13 अक्टूबर की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए और प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को बोलेरो गाड़ी में डालकर अपनी ढ़ाणी में ले गए। जहां पर प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल, 15 हजार रूपए भी छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News