ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231013 231717 कांग्रेस की फर्जी सूची हुई वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में राजनीति गरमाने लगी है। मौसम में कुछ गुलाबी शीतलता की दस्तक है। इस बीच नया खेल या वायरल राजनीति शुरू होने से दोनों ही प्रमुख दलों का आकाओं में खलबली मची है। यहां तक कि शीर्ष स्तर के नेताओं को अलग से बयान जारी करने पड़ रहे है। पहले बीजेपी तो अब कांग्रेस की सोशल मीडिया पर एक फर्जी लिस्ट जमकर वायरल हो रही है. इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम हैं. सूची वायरल हुई तो कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप मच गया. इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं और मंत्रियों के नाम हैं। वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है. कांग्रेस आला कमान ने कहा है कि ये सूची फर्जी है। विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी लगातार जारी है. कुछ समय पहले बीजेपी की एक फर्जी लिस्ट से हंगामा मच गया था. अब कांग्रेस की लिस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लिस्ट में कांग्रेस के 48 उम्मीदवारों के नाम हैं. मामले की जानकारी मिली तो कांग्रेस आला कमान हरकत में आया और कहा कि सूची फर्जी है कांग्रेस में अब तक केंद्रीय चुनाव समिति तो दूर स्क्रीनिंग समिति की बैठक तक नहीं हुई।


Share This News