Thar पोस्ट। भारत के रोहित शर्मा अब विश्व मे सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। आज जैसे ही अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे तो उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। रोहित ने इस मुकाबले में मात्र 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस बीच वो 4 छक्के लगा चुके हैं। रोहित वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के अब कुल 555 इंटरनेशनल छक्के हो चुके हैं। वहीं उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। गेल के कुल 553 इंटरनेशनल छक्के हैं। वहीं शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

1. रोहित शर्मा- 555 छक्के

2. क्रिस गेल- 553 छक्के

3. शाहिद अफरीदी- 476 छक्के

4. ब्रैंडन मैक्कुलम- 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल- 383 छक्के