ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
FB IMG 1697019672943 बीजेपी के वरिष्ठ नेता का पत्र हुआ वायरल, बीकानेर पूर्व से भी लड़ने की चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीजेपी के नेता विधायक का एक पत्र तेज़ी से वायरल हो रहा है। पहली सुची जारी होने के बाद पार्टी में ही कुछ नेताओं के बगावती तेवर है। इस बीच बुधवार को पार्टी को पहली राहत मिली जब विद्याधर नगर से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी बैकफुट पर जाते दिखे। उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है। उन्हें जब मीडिया से बात करनी होगी तो सूचित कर दिया जाएगा। नरपत सिंह राजवी के कार्यालय सहायक की ओर से राजवी के लेटर पैड पर जारी इस बयान में कहां गया है कि नरपत सिंह राजवी की ओर से किसी भी समाचार पत्र या न्यूज़ चैनल को कोई वक्तव्य नहीं दिया गया है। अभी श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत के जन्म शताब्दी वर्ष के समारोह की तैयारी की बैठकें चल रही है। मीडिया से जब बात करनी होगी तो सभी को सूचित कर दिया जाएगा। राजवीर की ओर से जारी यह वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर किया गया है। राजवी का वक्तव्य बता रहा है कि वह अपना टिकट काटे जाने के मामले में अब बैक फुट पर आ गए हैं। वहीं बीकानेर की पूर्व विधानसभा सीट से राजवी या उनके रिश्तेदार की चुनाव लड़ने की चर्चा है। बीकानेर पूर्व व पश्चिम की टिकट को लेकर मंथन चल रहा है।


Share This News