ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 39 केवल <em>3 दिन में जमा करवाने होंगे लाइसेंसशुदा हथियार</em>, जिला कलेक्टर के आदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान जिले में भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए लाईसेंसशुदा हथियारों को अगले 3 दिन में संबंधित थाना अधिकारियों को जमा करवाने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि लाइसेंसी को
संबंधित थानाधिकारियों के पास 3 दिवस में अनिवार्यतः शस्त्र जमा करवाने होंगे।उन्होंने बताया कि यदि किसी लाईसेंस धारक को हथियार जमा कराने के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वह अपनी परिवेदना संबंधित थानाधिकारी को प्रस्तुत करेगा ।
इन्हें रहेगी छूट
जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात सीमा सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र पुलिस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड के अधिकारी व कर्मचारी सहित बैंक सुरक्षाकर्मी, •पंजीकृत कम्पनियों के लाईसेंसी जिन्हें संस्थागत सुरक्षा हेतु अनुज्ञापत्र जारी है, या केन्द्रीय व राज्य सरकार के कार्मिक जो अपने दायित्व का निर्वहन के लिए शस्त्र धारित हेतु अधिकृत है, राईफल एसोसिएशन एवं स्पोर्टमेन जो राईफल एसोसिएशन के मेम्बर होकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता मे भाग लेते हों। इनके शस्त्र जमा कराने से छूट रहेगी ।इस संबंध में जारी आदेशानुसार आयुद्ध अधिनियम 1959 की धारा 17 के अन्तर्गत जिले की सीमा में निवास करने वाले शस्त्र लाईसेंस धारकों को अनुज्ञापत्र में दर्ज आर्म्स शस्त्र को तत्काल प्रभाव से निकटतम पुलिस स्टेशन के पास जमा करा कर विधिवत रसीद प्राप्त करनी होगी।

जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने बताया कि आदेशों की पालना निर्धारित समयावधि में नही करने वालों के विरूद्व शस्त्र अधिनियम 1959 एवं शस्त्र नियम 2016 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Share This News